main page

मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है करिश्मा तन्ना, 5 फरवरी को लेगी सात फेरे

Updated 14 December, 2021 03:13:20 PM

बी-टाउन में इन दिनों शादियोंं का सीजन चल रहा है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ- विक्की कौशल और अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के शादी करने के बाद अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दोनों 5 फरवरी 2022 में मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। 4 फरवरी से प्री वेडिंग सेरेमनी की रस्में शुरू हो जाएंगी। 6 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी होगी।

मुंबई. बी-टाउन में इन दिनों शादियोंं का सीजन चल रहा है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ- विक्की कौशल और अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के शादी करने के बाद अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दोनों 5 फरवरी 2022 में मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। 4 फरवरी से प्री वेडिंग सेरेमनी की रस्में शुरू हो जाएंगी। 6 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी होगी।

Bollywood Tadka
बता दें करिश्मा ने 12 नवंबर को वरुण बांगेरा से सगाई की थी। सगाई में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा और वरुण एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए मिले थे और तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरुण से पहले करिश्मा उपेन पटेल और पर्ल वी पुरी को डेट कर चुकी है।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो करिश्मा शो 'क्‍यूंकि सास भी कभी बहू थी' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने 'नच बलिए', 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा' जैसे कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'ग्रैंड मस्‍ती', 'संजू' और 'सूरज पर मंगल भारी' में भी काम किया है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

karishma tannatie the knotFiance varun bangera5 febBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...