इंडस्ट्री के सबसे पुराने और बड़े खानदानों में से एक कपूर खानदान पिछली कई पीढ़ियों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। हर साल की तरह इस साल भीकपूर खानदान ने गणेशोत्सव का सेलिब्रेशन खास अंदाज में किया। इस खास मौके पर कपूर परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ है और गणपति बप्पा का स्वागत कर रहा है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।
30 Aug, 2020 12:43 PMमुंबई: इंडस्ट्री के सबसे पुराने और बड़े खानदानों में से एक कपूर खानदान पिछली कई पीढ़ियों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी कपूर खानदान ने गणेशोत्सव का सेलिब्रेशन खास अंदाज में किया।
इस खास मौके पर कपूर परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ है और गणपति बप्पा का स्वागत कर रहा है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीर में करीना कपूर, तैमूर, करिश्मा कपूर, करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान, रणधीर कपूर, बबीता, आदर जैन, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा, रीमा जैन और मनोज जैन दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना ने तैमूर को पकड़ रखा है।
तस्वीर में तैमूर का क्यूट अंदाज देखते ही बनता है। दूसरी तस्वीर में तैमूर, समायरा और कियान गणपति की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं और भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।
तस्वीरों के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा-'गणपति दर्शन'। कपूर फैमिली की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं
इससे पहले भी रीमा जैन के यहां गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी लोग इकट्ठे हुए थे। उस दौरान करीना के साथ सैफ अली खान और तैमूर भी थे। रीमा जैन, करीना कपूर की बुआ लगती हैं।
उनके यहां हर साल गणपति मूर्ति की स्थापना की जाती है। सामने आई तस्वीरों में करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर उनकी मां बबीता, रीमा जैन, आदर जैन और परिवार के अन्य सदस्य नजर आए थे। इस दौरान करण जौहर के दोनों बच्चे रूही जौहर और यश जौहर भी दिखे।