कपूर फैमिली में एक बार फिर शहनाई बजने वाली हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन और एक्टर अरमान जैन जल्द ही लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी रचाने वाले हैं। कुछ महीनों पहले रोका सेरेमनी के बाद 1 फरवरी को अरमान के मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मेहंदी सेरेमनी में कई बाॅलीवुड स्टार्स ने शिरकत की।
02 Feb, 2020 09:37 AMमुंबई: कपूर फैमिली में एक बार फिर शहनाई बजने वाली हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन और एक्टर अरमान जैन जल्द ही लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी रचाने वाले हैं। कुछ महीनों पहले रोका सेरेमनी के बाद 1 फरवरी को अरमान के मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मेहंदी सेरेमनी में कई बाॅलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। आइए डालते हैं सेरेमनी में पहुंचे स्टार्स पर एक नजर...
पार्टी में करिश्मा मेहंदी कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंची। इस दौरान वह अपनी मां बबीता कपूर के साथ दिखीं।
रणधीर कपूर भी कुर्ते पजामे में दिखे।
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत दिखीं।
संगीत सेरेमनी में इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों से लेकर इंडस्ट्रियलिस्ट अनिल अंबानी भी पत्नी टीना अंबानी के साथ पहुंचे।
एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी बाॅयफ्रेंड आदर जैन के भाई अरमान की मेहंदी सेरेमनी में पहुंची। येलो आउटफिट में एक्ट्रेस गाॅर्जियस दिखीं।
सुनीता कपूर
सुनील शेट्टी
रितेश सिधवानी वाइफ डाॅली सिधवानी संग
अरमान जैन के मामा और एक्टर राजीव कपूर
बोनी कपूर
अरमान जैन ने बीते साल जुलाई गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ सगाई की थी। उस वक्त करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। बता दें कि अरमान जैन, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।