main page

मौसी करिश्मा ने खास अंदाज में दी नन्हें तैमूर को जन्मदिन की बधाई

Updated 20 December, 2018 12:55:11 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले आज 2 साल के हो गए हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले आज 2 साल के हो गए हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में तैमूर की मौसी कर‍िश्मा कपूर ने अपने लाडले को बर्थडे विश किया। 

Bollywood Tadka

करिश्मा ने अपने बच्चों समायरा और कियान कपूर के साथ तैमूर की एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते करिश्मा ने लिखा कि हम सबकी जान नन्हे तैमूर को दूसरे बर्थडे की बधाई। हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। 

Bollywood Tadka


सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है।

Bollywood Tadka

छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy 2nd birthday to our little jaan! ❤️🎂🍫🍭🍿🧸🎈🎉🎁 We love you the most !! #taimuralikhan #babynawab👑 #mybabies

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Dec 19, 2018 at 10:46am PST

: Neha

karisma kapoor hindi newstaimur ali khan hindi newsbirthday wish hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...