एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।
09 Sep, 2021 02:14 PMमुंबई. एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।
तस्वीर में कार्तिक रॉकस्टार लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने ब्लैक जैकेट पहनी हुई है। ब्लैक शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्टर काफी चज रहे हैं। कार्तिक गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। कार्तिक की इस तस्वीर पर फिल्ममेकर फराह खान ने भी कमेंट किया है।
फराह ने एक्टर की तारीफ करते हुए लिखा- 'सो क्यूट...लव स्टोरी के कुमार गौरव जैसे लग रहे हो।'
काम की बात करें तो कार्तिक बहुत जल्द फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आएंगी। इसके अलावा एक्टर 'फ्रेडी' और 'धमाका' में भी दिखाई देंगे।