main page

हरियाणा में शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन की एक झलक पाने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम, खुद गेट तक मिलने पहुंचे एक्टर

Updated 23 July, 2022 01:21:51 PM

फिल्म ''भूल भुलैया 2'' की सफलता के बाद एक्टर कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। इस समय कार्तिक फिल्म की शूटिंग के लिए हरियाणा में हैं। इस दौरान एक्टर को मिलने के लिए फैंस वहां पहुंच गए। एक्टर खुद फैंस से मिलने गेट तक गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई. फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद एक्टर कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। इस समय कार्तिक फिल्म की शूटिंग के लिए हरियाणा में हैं। इस दौरान एक्टर को मिलने के लिए फैंस वहां पहुंच गए। एक्टर खुद फैंस से मिलने गेट तक गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में कार्तिक चैक शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर से एक्टर ने डेनिम जैकेट पहनी हुई है। इस लुक में एक्टर बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर हरियाणा में फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग कर होते हैं। तभी फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा है। एक्टर फैंस को निराश नहीं करते हैं और शूटिंग छोड़कर फैंस से मिलने गेट तक जाते हैं। कार्तिक की ये सादगी फैंस का दिल जीत रही है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आएगी। इस फिल्म को रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक कबीर खान की फिल्म में भी दिखाई देंगे। खबरें हैं कि इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं।
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kartik aaryanmeetfansshootingharyanaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...