main page

सुहाग की लंबी उम्र के लिए ये 15 हसीनाएं रहेंगी भूखी-प्यासी, आखिर पहला करवाचौथ है इनका

Updated 27 October, 2018 12:21:32 PM

बॉलीवुड स्टार्स हर त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। वहीं अब सभी महिलाएं करवाचौथ का बेस्ब्री से इंतजार कर रही हैं। भारतीय महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खास माना जाता है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं...

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स हर त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। वहीं अब सभी महिलाएं करवाचौथ का बेस्ब्री से इंतजार कर रही हैं। भारतीय महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खास माना जाता है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। वहीं बॉलीवुड में भी इसका काफी उत्सह देखने को मिलता है। इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर और कई बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंधीं हैं। इस पैकेज में हम आपको एेसी ही बॉलीवुड की दुल्हनों के बारे में बताएंगे जो इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी। 

Bollywood Tadka


1. सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम ने इसी साल 8 मई को आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई। इनकी शादी से लेकर रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं सोनम भी अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखेंगी। 

 

Bollywood Tadka

 

2. नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा ने भी इसी साल 10 मई को एक्टर अंगद बेदी के साथ सिख धर्म के अनुसार प्राइवेट सेरेमनी की। यूं तो नेहा प्रेगनेंट है, लेकिन अब देखना है कि क्या नेहा अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखेंगी या नहीं। 

 

Bollywood Tadka


3. सोनिया कपूर 


सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमियां ने भी इसी साल 12 मई को गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी रचा है। दोनों का शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया। वहीं सोनिया का भी शादी के बाद ये पहला करवाचौथ है। 

 

Bollywood Tadka

4. अंकिता कंवर 

एक्टर मिलिंद सोमन ने भी इसी साल 22 अप्रैल को अंकिता कंवर से शादी की। शादी के बाद दोनों की यूनिक फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अंकिता का भी शादी के बाद ये पहला करवाचौथ है। 

Bollywood Tadka

 

5. श्रिया सरन


एक्ट्रेस श्रिया सरन भी इसी साल 12 मार्च को रशियन बॉयफ्रेंड एंड्रे कोशि के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने उदयपुर में शादी की। श्रिया काभी शादी के बाद पहला करवाचौथ है। 

 

Bollywood Tadka

 

6. युविका चौधरी 

टीवी एक्टर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी12 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पंजाबी अंदाज मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई। वहीं चंडीगढ़ में दोनों का ग्रेंड रिस्प्शन पार्टी हुई जहां कई स्टार्स पहुंचे। वहीं युविका भी शादी के बाद पहला करवाचौथ रखेंगी अब देखना है कि युविका का करवाचौथ का व्रत कितना स्पेशल होता है। 

Bollywood Tadka

 

7. भारती सिंह

भारती सिंह ने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। तो भारती सिंह का भी ये पहला करवा चौथ है। अक्सर दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

 

Bollywood Tadka


8. रुबिना दिलाइक

एक्ट्रेस रुबिना दिलाइक ने इसी साल जून में बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की है। वहीं इस बार रूबिना का भी ये पहला करवा चौथ है।

 

Bollywood Tadka


9. नेहा सक्सेना

टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा ने 16 अप्रैल को नेहा सक्सेना के साथ शादी की। दोनों को टीवी इंडस्ट्री का आइडियल कपल कहा जाता है।

 

Bollywood Tadka

 

10. पंखुड़ी अवस्थी


टीवी एक्टर गौतम रोड़े ने पंखुड़ी को काफी लंबे समय तक डेट किया। इसके बाद उन्होंने 5 जनवरी 2018 को शादी की। 

 

Bollywood Tadka

11. आश्का गोराडिया


टीवी एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने बीते साल ही अपने बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल के साथ शादी रचाई है। आशका भी पहला करवाचौथ रखेंगी। 

 

Bollywood Tadka

12. दीपिका कक्कड़


टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने इसी साल 22 फरवरी को शोएब से भोपाल में शादी की थी। अपने पहले करवाचौथ पर दीपिका अपने पति के साथ नहीं होगीं, क्योंकि वो इस समय बिग बॉस के घर में है। 

Bollywood Tadka

13. अनुष्का शर्मा


विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। सात समंदर पार दोनों ने सात फेरे लिए थे। ये शादी इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट हुई। उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे।

Bollywood Tadka

14. मदालसा शर्मा

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय ने इस साल जुलाई में एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से शादी की थी. दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मदालसा साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Bollywood Tadka

15. एकता कौल

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल ने फिल्म वीरे दी वेडिंग फेम एक्टर सुमित व्यास से सितंबर में शादी की है। एकता और सुमित लंबे समय से डेट कर रहे थे। शादी के दिन एकता बेहद खूबसूरत नजर आईं।

: Neha

sonam kapoorYuvika Chaudharyneha dhupiabollywood actresskarva chauth 2018

loading...