main page

'कसम से' फेम एक्टर नमन शॉ के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी नेहा मिश्रा ने दिया बेटे को जन्म

Updated 25 February, 2021 12:20:18 PM

इन दिनों फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कई खुशखबरियां सामने आ रही है। कई स्टार्स की शादी हुई है और कई स्टार्स के घर नन्हे मेहमानों की किलकारियां गूंजी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वहीं टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी बेटे को जन्म दिया है। अब एक खुशखबरी औ

मुंबई. इन दिनों फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कई खुशखबरियां सामने आ रही है। कई स्टार्स की शादी हुई है और कई स्टार्स के घर नन्हे मेहमानों की किलकारियां गूंजी है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वहीं टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी बेटे को जन्म दिया है। अब एक खुशखबरी और सामने आई है। टीवी शो 'कसम से' में काम कर चुके एक्टर नमन शॉ के घर भी नन्हा मेहमान आया है।

Bollywood Tadka
एक्टर की पत्नी नेहा मिश्रा ने बेटे को जन्म दिया है। जनवरी में कपल ने बेबी शॉवर की पार्टी भी रखी थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। नमन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। इस वीडियो को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं और बधाईयां भी दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naman Shaw (@namanshaw)

नमन ने मीडिया से बात करते हुए बताया- उनकी पत्नी नेहा लगभग 12 घंटे तक लेबर पेन में थीं। उसके बाद उनकी डिलीवरी नॉर्मल हो सकी। उस मुश्किल समय में मै अपनी पत्नी के साथ डंटकर खड़ा रहा। मैं सोच भी नहीं सकता कि एक मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करती है। हम दोनों ही एक स्वस्थ बच्चा चाहते थे और इसके लिए हम भगवान के आभारी हैं।

 

Bollywood Tadka
बता दें नमन और नेहा 8 साथ तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों की मुलाकात एक शो के सेट पर हुई थी और बाद में दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। जिसके बाद दोनों की शादी कोलकाता में बंगाली रीति रिवाज से हुई थी। काम की बात करें तो नमन 'टशन ए इश्क', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', और 'कसम से' जैसे शोज में काम कर चुके हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kasam sefameactornaman shawwife neha mishrablessedbaby boyLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...