कसौटी जिंदगी की फेम प्राचीन चौहान को शुक्रवार रात मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्राचीन पर 22 साल की लड़की से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे थे। इस शिकायत के बाद बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं अब खबर आई है कि प्राचीन को इस मामले में बेल मिल गई है।
04 Jul, 2021 08:56 AMमुंबई: कसौटी जिंदगी की फेम प्राचीन चौहान को शुक्रवार रात मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्राचीन पर 22 साल की लड़की से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे थे। इस शिकायत के बाद बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं अब खबर आई है कि प्राचीन को इस मामले में बेल मिल गई है।
पीड़िता ने एक्टर के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं- 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
बता दें कि इस खबर के सामने के बाद इंडस्ट्री एक बार फिर कटघरे में खड़ी हो गई है। महिलाओं के साथ इंडस्ट्री में हो रहे अत्याचार का ये तीसरा मामला है। प्राचीन से पहले टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब उन्हें भी जमानत मिल गई है। इतना ही नहीं एक्टर करण मेहरा भी जेल की हवा खा चुके हैं। करण पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट के आरोप लगाए थे।
प्राचीन चौहान के काम की बात करें तो उन्होंने स्टार प्लस के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की' से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'कुछ झुकी पालके', 'सिंदूर तेरे नाम का', 'सात फेरे', 'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। प्राचीन हाल ही में शो 'शादी मुबारक' में नजर आए थे।