main page

हिना खान नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस निभाएंगी कोमोलिका का किरदार

Updated 14 August, 2018 11:31:24 AM

एकता कपूर के पॉपुलर शो ''कसौटी जिंदगी की'' का बीते दिनों शॉर्ट प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया गया था। वहीं अब फैंस शो के सिक्वल का इंतजार कर रहे हैं। सीरियल में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समाथान मुख्य भूमिका में होंगे।

मुंबई: एकता कपूर के पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' का बीते दिनों शॉर्ट प्रोमो फैंस के साथ शेयर किया गया था। वहीं अब फैंस शो के सिक्वल का इंतजार कर रहे हैं। सीरियल में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समाथान मुख्य भूमिका में होंगे। जिसके बाद फैंस की निगाहें कोमोलिका के किरदार पर थी कि आखिर इस रोल के लिए एकता किसका नाम फाइनल करती हैं।

 

 

काफी समय से ये खबरें आ रही थीं कि इस शो में कमोलिका का किरदार हिना खान निभाएंगी, लेकिन हाल ही मेंं एकता द्वारा शेयर की इस नई तस्वीर ने स्पष्ट कर दिया कि आखिर कोमोलिका का किरदार कौन निभाएगी।

 

Bollywood Tadka

 

दरअसल, एकता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ उर्वशी ढोलकिया, क्रिस्टल डिसूजा और अंकिता भार्गव नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- Taking tips from the gang on creating the new age mean girl! #komolika #fromtheformertothelatter

 

Bollywood Tadka

 

तस्वीर और कैप्शन ने साफ झलक रहा है कि एकता कपूर के ‘कसौटी जिंदगी के‘ में क्रिस्टल डिसूजा कोमोलिका वाला किरदार निभाने वाली है। बता दें कि क्रिस्टल एकता की ना सिर्फ चहेती है बल्कि दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज भी है

: Neha

kasautii zindagii kay 2hina khannot playkomolika roleKrystle DSouzaekta kapoor

loading...