एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सारा दिन सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस शुभकामनाओं की बाढ़ आई रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख और सलमान खान ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया।
17 Jul, 2020 10:03 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सारा दिन सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस शुभकामनाओं की बाढ़ आई रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख और सलमान खान ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया। वहीं लॉकडाउन में भी एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन में कोई कमी नहीं दिखी। एक्ट्रेस ने एक नहीं तीन-तीन केक्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी की जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस केक काटते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। उनका चेहरा खुशी से खिला हुआ है। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहन रखी है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। फैंस उनकी ये तस्वीर देख कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
काम की बात करें तो कैटरीना को आखिरी बार फिल्म 'भारत' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस सलमान खान के साथ अहम भूमिका ने नजर आईं थीं। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' हैं, इसमें वो एक्टर अक्षय कुमार के साथ मेल रोल में नजर आएंगी।