main page

कैटरीना कैफ ने पति और सास-ससुर संग जमकर खेली होली, गाल से गाल मिलाकर विक्की कौशल को लगाया रंग

Updated 08 March, 2023 11:57:10 AM

बी-टाउन सितारे हर साल की तरह इस बार भी होली के रंगों में खूब रंगे नजर आ रहे हैं। स्टार्स अपने दोस्तों और फैमिली संग होली का जमकर जश्न मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी अपनी फैमिली संग रंगों का त्योहार मनाता नजर आ रहा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन सितारे हर साल की तरह इस बार भी होली के रंगों में खूब रंगे नजर आ रहे हैं। स्टार्स अपने दोस्तों और फैमिली संग होली का जमकर जश्न मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी अपनी फैमिली संग रंगों का त्योहार मनाता नजर आ रहा है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka


कैटरीना कैफ ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है वह अपने पति और फैमिली संग जमकर होली खेल रही हैं। कैटरीना और विक्की रंगों में खूब रंगे नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

एक्ट्रेस अपने पति के गाल से गाल मिलाकर और गले में बाहें डाले पोज दे रही हैं। इस दौरान उनके सास-ससुर और बहन भी नजर आ रही हैं। होली के रंगों में नहाए सभी कैमरे के लिए हैप्पी पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैटरीना ने फैंस को होली की बधाई भी दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sham Kaushal (@shamkaushal09)

इसके अलावा कैटरीना के ससुर शाम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के गले में बाहें डाले डांस कर रहे हैं। दोनों ने रंगों से रंगे व्हाइट कपड़े पहने हुए हैं और कैटरीना वीडियो बना रही हैं।

 


फैंस कैटरीना और उनके ससुर के पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की ये दूसरी होली है। अपनी पहली होली भी कपल ने इसी तरह परिवार के साथ मनाई थी। विक्की कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के बरवाड़ा फोर्ट में शाही शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

 

 

Content Writer: suman prajapati

Katrina KaifcelebratesHolihusbandVicky KaushalIn lawsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...