एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।
15 Jan, 2021 11:37 AMमुंबई. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में एक्ट्रेस रिहर्सल रूम में डांस प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है। कैटरीना बिना सॉन्ग के डांस करती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस पहले तो डांस प्रैक्टिस करती है लेकिन बाद में एक्ट्रेस मस्ती में नाचना शुरू कर देती है। कैटरीना के जबरदस्त डांस मूव्स फैंस को अपना दीवाना बना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- और लंबे समय बाद- हम डांस कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं। इस डांस वीडियो को 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
काम की बात करें तो कैटरीना बहुत जल्द फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी नजर आएंगी। इसमें एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में होगी।