बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म ''भारत'' में नजर आएगी। इसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में है। हाल ही में कैट ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह 1960 के दशक की एक कार चलाते हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर भारत फिल्म के सेट की है। कार का असली मालिक उनके बगल में बैठा हुआ है।
06 May, 2019 10:19 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आएगी। इसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में है। हाल ही में कैट ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह 1960 के दशक की एक कार चलाते हुई नजर आ रही हैं। यह तस्वीर भारत फिल्म के सेट की है। कार का असली मालिक उनके बगल में बैठा हुआ है। तस्वीर पोस्ट करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''भारत ऑन लोकेशन, जो आदमी मेरे बगल में बैठा है वह इस 1960 के दशक के लैंड रोवर कार का असली मालिक है। इन्हें विश्वास था कि मैं इस कार को हैंडल नहीं कर सकती हूं लेकिन अब मैंने इन्हें भरोसा दिला दिया कि मैं कर सकती हूं।''
बता दें कि कैटरीना ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है। उन्होंने नई कार मोदी मोटर्स से ली है। ये गाड़ी जैगुआर की लैंड रोवर है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पिछले दिनों सलमान खान ने भी एक लैंड रोवर गाड़ी खरीदी है। फिल्म भारत की बात करें तो फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। इसमें सलमान-कैटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह कोरियन फिल्म ओड टु माय फादर की रीमेक है।