कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लॉकडाउन में आम जनता ही नहीं, बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस भी घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान लोग नए-नए काम कर रहे हैं। बीते दिनों बर्तन धोने की ट्रेनिंग दे रही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का एक और वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह झाड़ू लगाती दिख रही है।
26 Mar, 2020 01:08 PMमुंबई: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लॉकडाउन में आम जनता ही नहीं, बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस भी घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान लोग नए-नए काम कर रहे हैं। बीते दिनों बर्तन धोने की ट्रेनिंग दे रही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का एक और वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह झाड़ू लगाती दिख रही है।
सामने आई इस वीडियो में कैटरीना घर की सफाई करती दिख रही हैं और उनकी बहन इसमें कमेंट्री करते दिख रही हैं। कैटरीना ने वीडियो शेयर करते हुए कहा-'इस स्थिति में सभी अपने-अपने हिस्से के काम कर रहे हैं। कोई कुछ काम कर रहा है तो कोई कुछ और।
कैटरीना का ये वीडियो दो हिस्सों में हैं। एक हिस्से में वह सीरियस होकर घर की सफाई करती दिख रही हैं। वहीं दूसरे पार्ट में कैटरीना झाड़ू का इस्तेमाल बैट की तरह करती दिख रही हैं।
कैटरीना के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ वे इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कैटरीना का ये वीडियो वरुण धवन और अर्जुन कपूर को भी काफी पसंद आया। वरुण धवन ने जहां इस पर रॉकिंग इमोजी बना दिया वहीं अर्जुन कपूर ने इसे बड़ा कमाल का कैप्शन दिया है। अर्जुन कपूर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'आये कांताबेन 2.0'
वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना अक्षय कुमार के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखेंगी। फिल्म में कैटरीना डॉक्टर के रोल में हैं।