कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। ये दोनों कपल गोल्स सेट करने में कभी असफल नहीं होते हैं। अक्सर विक्की-कैट को जहां कहीं भी स्पॉट किया जाता है, दोनों जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते नजर आते हैं। बीते बुधवार कपल को सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर गणेश पूजा के लिए स्पॉट किया गया, जहां दोनों खूब लाइमलाइट चुराते नजर आए। कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
01 Sep, 2022 10:46 AMबॉलीवुड तड़का टीम. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। ये दोनों कपल गोल्स सेट करने में कभी असफल नहीं होते हैं। अक्सर विक्की-कैट को जहां कहीं भी स्पॉट किया जाता है, दोनों जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते नजर आते हैं। बीते बुधवार कपल को सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर गणेश पूजा के लिए स्पॉट किया गया, जहां दोनों खूब लाइमलाइट चुराते नजर आए। कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ येलो शरारा सूट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
इस लुक को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ टीम-अप किया है। खुले बाल, मिनिमल मेकअप और मैचिंग झुमका में कैटरीना की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
वहीं विक्की कौशल भी येलो कुर्ता और व्हाइट पायजामा में परफेक्ट दिखे।
कार से उतरकर कपल हाथों में हाथ थाम अर्पिता के घर के बाहर पैपराजी को पोज देता नजर आया। फैंस दोनों की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो कैटरीना कैफ के पास मेरी क्रिसमस, टाइगर 3 और फोन भूत में जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की जी ले जरा में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ भी दिखाई देंगी।