इंटरनेशनल सिंगिंग सेंसेशन कैटी पेरी मुंबई में म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म करने इंडिया पहुंची थीं। शनिवार को मुंबई के डी वाई पाटन स्टेडियम में उनके शानदार परफॉर्मेंस के बाद,सिंगर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया
17 Nov, 2019 12:55 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। इंटरनेशनल सिंगिंग सेंसेशन कैटी पेरी मुंबई में म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म करने इंडिया पहुंची थीं। शनिवार को मुंबई के डी वाई पाटन स्टेडियम में उनके शानदार परफॉर्मेंस के बाद,सिंगर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वह अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं, लेकिन उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एयरपोर्ट सिक्योरिटी की अनदेखी करती हैं। दरअसल, सिक्योरिटी गार्ड ने उनसे अंदर जाने के लिए पासपोर्ट मांगा, वो भी एक बार नहीं कई बार, लेकिन सिंगर उसको नजरअंदाज करके आगे निकल गईं।
वीडियो में, कैटी को एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए देखा जा सकता है और जैसे ही वह गेट में एंट्री करती है, एक सिक्योरिटी गार्ड ने उनसे पासपोर्ट मांगा। जिसके लिए, कैटी अपने सहायक को देखती है जो उनके पीछे चल रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद, नेटिज़न्स अब दावा कर रहे हैं कि अमेरिकी सिंगर ने सिक्योरिटी गार्ड्स की अनदेखी की और वह ऐसे प्रोटोकॉल को फॉलो करने से इनकार नहीं कर सकती।
कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा, "हां वह एक इंटरनेशनल सुपरस्टार हैं, लेकिन इससे उन्हें भारतीय कानूनों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ने का कोई अधिकार नहीं मिलता है।"