बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ''केसरी'' का दूसरा गाना ''आज सिंह गजरेगा'' कल यानि 5 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। इस वीडियो में अक्षय गाना गाते दिख रहे हैं।
04 Mar, 2019 04:12 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का दूसरा गाना 'आज सिंह गरजेगा' कल यानि 5 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। इस वीडियो में अक्षय गाना गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा- '#Kesari, का अगला साॅन्ग पावर और पराइड से भरा है... मैं इस गाने की दो पंक्तियां गाने से खुद को रोक नहीं सका। यहां देखें गाने का टीजर, कल आगे पूरा गाना।'
फिल्म की कहानी साल 1857 में हुए सारागढ़ी के युद्ध की है। फिल्म में अक्षय के किरादर का नाम हवलदार सिंह है। फिल्म में वो इंडो-ब्रिटिश आर्मी का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय इन दिनों फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी दिखाई देंगे। इसके अलावा वह विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'मिशन मंगल' भी कर रहे हैं। अक्षय की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4'जल्द रिलीज होने वाली है।