main page

'केदरानाथ' के डायरेक्टर का बयान- 'सुशांत को स्टार नहीं समझते थे लोग, मरने के बाद दुनिया उनकी फैन बन गई'

Updated 11 December, 2021 04:54:33 PM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत ने अपनी करियर में कई फिल्मों में काम किया, जिन्हें लोगों द्वारा प्यार भी दिया गया। इन फिल्मों में एक ''केदारनाथ'' भी थी। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू किया

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत ने अपनी करियर में कई फिल्मों में काम किया, जिन्हें लोगों द्वारा प्यार भी दिया गया। इन फिल्मों में एक 'केदारनाथ' भी थी। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म उत्तराखंड के केदारनाथ में अचानक आई बाढ़ के हादसे पर बनी थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इसे लोगों ने पसंद किया। हाल ही में 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने माडिया से बात करते हुए बताया कि लोग सुशांत को एक्टर नहीं समझते थे। 

Bollywood Tadka
अभिषेक कपूर ने कहा- 'इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। लोग 'केदरानाथ' यह कह कर छोड़ रहे थे कि सुशांत कोई स्टार नहीं है। मैं इस फिल्म के लिए लड़ रहा था। इसे पूरा करने के लिए मैंने अपना पैसा लगाया। मेरे ऊपर बहुत प्रेशर था लेकिन मुझे पूरा भरोसा था इसलिए मुझे यह फिल्म पूरी करनी ही थी।'

Bollywood Tadka
अभिषेक कपूर ने आगे कहा- 'जब हम केदारनाथ बना रहे थे तब मुझे पता था कि सुशांत परेशान थे। जब वह गुजर गए तो पूरी दुनिया उनकी फैन बन गई लेकिन ऐसा पहले नहीं था। एक ऐसा सिस्टम था जिसके कारण वह कभी जान ही नहीं पाए कि उन्हें लोग कितना चाहते थे। उन्हें खुद भी इस बात का पता नहीं चला और वह गुजर गए। यह दुखद है।'

Bollywood Tadka
बता दें एक हफ्ते पहले ही 'केदारनाथ' को रिलीज हुए 3 साल पूरे हुए थे। इस मौके पर अभिषेक ने तस्वीर शेयर कर सुशांत को श्रद्धांजलि भी दी थी। इस तस्वीर में अभिषेक सुशांत के साथ नजर आ रहे थे। अभिषेक ने 'केदारनाथ' से पहले सुशांत के साथ उनकी डेब्यू फिल्म 'काई पो छे' में भी काम किया था। अभिषेक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' हाल में रिलीज हुई है जिसमें आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर लीड रोल में हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kedarnath directorabhishek kapoorpeoplesushant singh rajputstarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...