हॉलीवुड स्टार केंडल जेनर अपनी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में केंडल जेनर मैडिसन बियर की जन्मदिन की पार्टी को अटेंड करने पहुंची थी। इस दौरान 23 साल की रियलिटी स्टार-मॉडल जब पार्टी को अटेंड करने बाद बाहर निकली तो मीडिया कैमरा को इग्नोर करती दिखीं...
07 Mar, 2019 06:00 PMलंदन: हॉलीवुड स्टार केंडल जेनर अपनी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में केंडल जेनर मैडिसन बियर की जन्मदिन की पार्टी को अटेंड करने पहुंची थी। इस दौरान 23 साल की रियलिटी स्टार-मॉडल जब पार्टी को अटेंड करने बाद बाहर निकली तो मीडिया कैमरा को इग्नोर करती दिखीं।
हर बार कैमरा को देखकर क्यूट और स्टाइलिश पोज देने वाली केंडर ने मीडिया कैमरा को देखकर अपने पर्स से चेहरा छिपा लिया।
इस दौरान वह ग्रीन टॉप के साथ ब्लैक लैदर जैकेट और पैंट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक क्लच कैरी किया था जो उनके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहा है।
पर्स से चेहरा छिपाते हुए केंडल गाड़ी में बैठकर जल्दी से निकल गई। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में केंडल बेहद ही खूबसूरत लग ही हैं। उनका कातिलाना अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी।
बता दें कि केंडल अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। सोशल मीडिया पर केंडल की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है। 23 साल की केंडल बेहद ही हॉट है।
वह अक्सर इंस्टा पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर ही केंडल के 102 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो हर बार उनके दीदार को तरसते हैं और केंडल भी उनके कभी नाराज नहीं करती हैं।