main page

PHOTOS: इस एक्ट्रैस ने खरीदा 55 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला, अंदर से दिखता है ऐसा

Updated 28 October, 2017 04:24:36 PM

एक्ट्रैस और रियालिटी स्टार कैंडल जेनर ने हाल ही में बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान बंगला (मैन्शन) खरीदा है। उन्होंने ये मैन्शन एक्टर चार्ली शीन से 55 करोड़ रुपए में खरीदा

लंदन  एक्ट्रैस और रियालिटी स्टार कैंडल जेनर ने हाल ही में बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान बंगला (मैन्शन) खरीदा है। उन्होंने ये घर एक्टर चार्ली शीन से 55 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसमें 6 बैडरूम, फैमिली रूम, ब्रेकफास्ट बार, मूवी थिएटर आदि हैं।  इसके आउटसाइड एरिया में स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट हैं। स्विमिंग पूल के आसपास सीटिंग एरिया और पेड़ लगे हुए हैं। बाहरी एरिया में गार्डन भी है, जहां बैठने के साथ बच्चों के खेलने के लिए स्पेस भी है। 

Bollywood Tadka

लॉन में फायर प्लेस हैं। मैन्शन के अंदर बड़ा-सा फैमिली रूम है। इसमें फ्रेंच डोर, वुडन फ्लोरिंग, फायर प्लेस, बड़े-बड़े सोफे लगे हुए हैं। पूरे मैन्शन के फ्लोर पर स्पेनिश टाइल्स लगे हैं और डेकोरेटिव पिलर्स भी हैं। मैन्शन के कुछ बैडरूम में वुडन फ्लोरिंग और कुछ में कारपेट लगा हैं। इसमें मॉडर्न किचन है, जिसमें सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। किचन में बड़े-बड़े कैबिनेट और सेंटर टेबल हैं। साथ ही, यहां से बाहर का व्यू देखने के लिए स्पेशल विंडो हैं।

Bollywood Tadka
केंडल ने कुछ महीने पहले ही अपना हॉलीवुड हिल्स मैन्शन बेचा है। इसी साल मार्च में उनके घर से तकरीबन 1 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोरी हो गई थी। घर से हुई ज्वैलरी चोरी के कारण वे काफी परेशान थी और इसी वजह से उन्होंने घर बेचने का फैसला किया था। बता दें कि ये मैन्शन उन्होंने 41 करोड़ रुपए में खरीदा था। 4,800 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला ये मैन्शन विंटेज स्टाइल का था। उन्होंने ये मेंशन जॉन क्रासिंस्की और एमिली ब्लंट से जून 2016 में खरीदा था।

Bollywood Tadka

:

kendall jennermansionbeverly hills

loading...