main page

बिग बी ने की केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद, 51 लाख रुपए के साथ दान में दी कुछ खास चीजें

Updated 23 August, 2018 12:44:53 PM

इस वक़्त राज्य केरल सदी की सबसे ख़राब बाढ़ से ग्रस्त है। ऐसे में देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने हिस्से की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे...

मुंबई: इस वक़्त राज्य केरल सदी की सबसे ख़राब बाढ़ से ग्रस्त है। ऐसे में देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने हिस्से की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे।

Bollywood Tadka

हाल ही में अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने 51 लाख रुपये केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाए हैं। इतना ही नहीं अमिताभ अपने से जुड़ी कई चीजें भी दान की हैं। 

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक अमिताभ ने न सिर्फ 51 लाख रुपये के साथ 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स और स्कार्फ्स हैं। इसके अलावा बिग बी ने तकरीबन 40 जोड़ी जूते भी भिजवाए हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि केरल में बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए बॉलीवुड से टीवी स्टार्स ने  अपनी-अपनी तरफ से सहायता राशि मुहैया कराई है। इनमें सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हैं। 

: Neha

kerala floodamitabh bachchandonates

loading...