एसपीई फिल्म्स इंडिया (Sony) के सेवानिवृत्त प्रबंध निदेशक केर्सी सोराबजी दारूवाला का शनिवार को निधन हो गया है। केर्सी ने बीती रात दिल का दौरा पड़ने के बाद अंतिम सांस ली। वह 68 वर्ष के थे। COVID दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, टॉवर ऑफ साइलेंस- केम्प्स कॉर्नर, मुंबई में सुबह 9.30 बजे केर्सी सोराबजी का पार्थिव शरीर लाया जाएगा। उनके प्रियजन यहीं उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे। वहीं सुबह 10 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
23 Jan, 2022 10:46 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एसपीई फिल्म्स इंडिया (Sony) के सेवानिवृत्त प्रबंध निदेशक केर्सी सोराबजी दारूवाला का शनिवार को निधन हो गया है। केर्सी ने बीती रात दिल का दौरा पड़ने के बाद अंतिम सांस ली। वह 68 वर्ष के थे।
COVID दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, टॉवर ऑफ साइलेंस- केम्प्स कॉर्नर, मुंबई में सुबह 9.30 बजे केर्सी सोराबजी का पार्थिव शरीर लाया जाएगा। उनके प्रियजन यहीं उनका अंतिम दर्शन कर पाएंगे। वहीं सुबह 10 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
बता दें कि केर्सी सोराबजी 2015 तक एसपीई फिल्म्स इंडिया (सोनी) भारत के प्रमुख रह चुके हैं।
केर्सी सोराबजी बड़ौदा गुजरात के रहने वाले थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी हुतोक्सी और उनकी बेटी हैं।
काम की बात करें तो एसपीई फिल्म्स इंडिया के साथ काम करने के अलावा, केर्सी सोराबजी दारूवाला ने 2015 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद कई एंटरटेन कंपनियों में प्रभावशाली कॉर्पोरेट भूमिकाएं भी निभाईं।