अक्षय कुमार की फिल्म ''केसरी'' का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डॉयरेक्ट किया है। यह फिल्म सारागढ़ी के लड़ाई पर बेस्ड है।
21 Feb, 2019 02:05 PMमुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डॉयरेक्ट किया है। यह फिल्म सारागढ़ी के लड़ाई पर बेस्ड है। सारागढ़ी की जंग भारतीय इतिहास की एक महान दास्तान हैं। जानिए, सारागढ़ी की जंग से जुड़ी कुछ बातें...
सारागढ़ी एक जगह का नाम है। जहां 12 सितंबर 1987 को जंग लड़ी गई। लेकिन बंटबारे के बाद अब यह जगह पाकिस्तान के हिस्से में है। कहते हैं उस दिन भारतीय किलों पर कब्जा करने के लिए 10 हजार अफ़ग़ान पश्तूनों ने भारतीय आर्मी पोस्ट सारागढ़ी पर आक्रमण कर दिया था। जहां आर्मी पोस्ट पर ब्रिटिश इंडियन आर्मी की 36वीं सिख बटालियन के 21 सिख सिपाही तैनात थे।
अफगानों को लगा कि इस छोटी सी पोस्ट को जीतना काफी आसान होगा, पर ऐसा समझना उनकी भारी भूल साबित हुई। उन 21 सिख सिपाहियों ने भागने के बजाय अपनी आखिरी सांस तक लड़ने का फैसला किया और जब गोलियां खत्म हो गयी तो तलवारों से युद्ध हुआ।