main page

ससुराल का यह शख्स नहीं करता था प्रियंका को पसंद, शादी के 3 महीने बाद हुआ खुलासा

Updated 08 March, 2019 10:55:26 AM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल दिसंबर में सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। इस शाही शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। अब दोनों की शादी के 3 महीने बाद क ऐसा खुलासा हुआ जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। प्रियंका को निक की पूरी फैमली ने पहली नजर में ही पसंद कर लिया था।

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल दिसंबर में सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। इस शाही शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। अब दोनों की शादी के 3 महीने बाद एक ऐसा खुलासा हुआ जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। प्रियंका को निक की पूरी फैमली ने पहली नजर में ही पसंद कर लिया था। वहीं प्रियंका के ससुराल में एक ऐसा शख्स भी था जो पहले उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करता था। यहां तक कि कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार भी हुआ। इस बात का खुलासा एक चैट शो के दौरान निक के बड़े भाई केविन जोनस ने किया।

 

 

केविन  ने बताया कि उनकी छोटी बेटी वेलेंटिना को प्रियंका के साथ कंफरेटेबल होने में काफी वक्त लगा। केविन जोनस ने बताया- 'अब तो मेरी बेटियां घर की नई मेंबर प्रियंका चोपड़ा के साथ सहज हैं लेकिन शुरुआत में छोटी बेटी वेलेंटिना को काफी मुश्किल हुई थी। वह निक के काफी करीब हैं और उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव भी हैं। जब शुरुआत में प्रियंका निक से मिलती थी और उनके कंधे पर हाथ रखती थीं तो उसे काफी बुरा लगता था।

 

Bollywood Tadka,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,प्रियंका चोपड़ा फोटो, निक जोनस इमेज, निक जोनस पिक्चर, निक जोनस फोटो,

केविन ने आगे कहा कि   वेलेंटिना अगर निक के आसपास होती थी तो वो प्रियंका का हाथ झटक देती थी। बाद में धीरे-धीरे उसे यह समझ आने लगा कि प्रियंका भी अब इसी फैमिली का हिस्सा हैं। अब वेलेंटिना अपनी चाची के साथ काफी सहज है। 

Bollywood Tadka,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर,प्रियंका चोपड़ा फोटो, निक जोनस इमेज, निक जोनस पिक्चर, निक जोनस फोटो,

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हाॅलीवुड फिल्म 'इज इंट इट रोमांटिक' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसके अलावा वज फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बाॅलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं। 

: Smita Sharma

kevin jonasrevealsdaughtervalentinapriyanka chopranick jonasmarriageHollywoodLatest Hollywood Hindi NewsBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsCelebrity

loading...