main page

Khatron Ke Khiladi 10: स्टंट के दौरान तेजस्‍वी प्रकाश को आंखों में लगी चोट,तस्वीर शेयर कर कहा- अपने रिस्क पर देखें

Updated 20 July, 2020 12:09:52 PM

रियालिटी शो  ''''खतरों के खिलाड़ी 10'''' की सबसे चुलबुली और दिलेर कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को शो के स्टंट के दौरान ही जबरदस्त चोट लग गई है। शो के सेमी फिनाले वीक से पहले वाले एपिसोड में तेजस्वी घायल हो गई थीं। पानी के अंदर मिरर वाले टास्क में तेजस्वी का एक्सीडेंट हो गया था।

मुंबई: रियालिटी शो  'खतरों के खिलाड़ी 10' की सबसे चुलबुली और दिलेर कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को शो के स्टंट के दौरान ही जबरदस्त चोट लग गई है। शो के सेमी फिनाले वीक से पहले वाले एपिसोड में तेजस्वी घायल हो गई थीं। पानी के अंदर मिरर वाले टास्क में तेजस्वी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उनकी आंख में बहुत ज्यादा चोट आ गई। इसी के बाद से लगातार तेजस्वी का ट्रीटमेंट चल रहा है।

Bollywood Tadka

तेजस्वी प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घायल होने के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें तेजस्वी की आंख बहुत बुरी तरह से चोटिल दिख रही है। तेजस्वी की आंख में खून जम गया है इसकी वजह से उनकी हालत बेहद खराब हो गई है।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Swipe at your own risk 🙏 . . . #end #beautiful #journey

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash) on Jul 16, 2020 at 1:01am PDT

 

 

तेजस्वी लगातार डॉक्टर के पास अस्पताल ट्रीटमेंट के लिए जा रही थीं। तेजस्वी प्रकाश को वहां एडमिट भी किया गया और ट्रीटमेंट के बाद ही वो बेहतर भी महसूस कर रही हैं। हालांकि उनकी हालत इतनी अच्छी नहीं थी टास्ट परफॉर्म कर सकें। इसी वजह से तेजस्वी प्रकाश ने बीच में ही खतरों के खिलाड़ी छोड़ दिया है।

Bollywood Tadka

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की सबसे बेहतरीन परफॉर्म रही हैं। रोहित शेट्टी ने खुद कहा था कि वो तेजस्वी को फाइनलिस्ट मानते हैं। इतना ही नहीं खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 के विनर शांतनु माहेश्वरी ने भी तेजस्वी प्रकाश के लिए एक नोट लिखा है।

: Smita Sharma

khatron ke khiladi 10tejasswi prakasheyeinjuredunderwater stuntsLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...