main page

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों का खिलाड़ी 11' पर कोरोना का ग्रहण, कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Updated 17 June, 2021 11:20:41 AM

देश में कोरोना वायरस पिछले साल से लगातार अपना कहर बरपा रहा है। अब हाल ही में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो ''खतरों के खिलाड़ी 11'' पर भी कोरोना का खतरा मंडराया है। शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबरों की मानें तो अनुष्का को कोरोना के लक्षण नहीं है, मगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो से जुड़े बाकी सभी कंटेस्टेंट के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना वायरस पिछले साल से लगातार अपना कहर बरपा रहा है। अब हाल ही में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' पर भी कोरोना का खतरा मंडराया है। शो की कंटेस्टेंट अनुष्का सेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

Bollywood Tadka
 


खबरों की मानें तो अनुष्का को कोरोना के लक्षण नहीं है, मगर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो से जुड़े बाकी सभी कंटेस्टेंट के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन अनुष्का की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं और उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Bollywood Tadka


बता दें, 'खतरों के खिलाड़ी 11' शो की शूटिंग केपटाउन में बायो बबल में की जा रही है। इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य,  दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सौरभ राज जैन सहित कई अन्य टीवी स्टार्स शामिल हैं। यह शो जुलाई महीने में ऑन एयर हो सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

Content Writer: suman prajapati

Khatron Ke Khiladi 11ContestantAnushka Sencorona positiveTV NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTV Celebrity NewsEntertainment

loading...