अमेरिकन मॉडल क्लो कार्दशियन अपनी बोल्ड लुक के साथ-साथ अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में क्लो को एक्स बाॅयफ्रेंड Tristan Thompson और बेटी True के साथ स्पाॅट किया गया।
15 Aug, 2021 12:19 PMलंदन: अमेरिकन मॉडल क्लो कार्दशियन अपनी बोल्ड लुक के साथ-साथ अपने ड्रेसिंग सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में क्लो को एक्स बाॅयफ्रेंड Tristan Thompson और बेटी True के साथ स्पाॅट किया गया।
क्लो कार्दशियन बहन किम कार्दशियन की फिल्म Paw Patrol के लिए गई थीं। इस दौरान क्लो ब्लैक टाॅप और जींस में नजर आईं। लाइट मेकअप,हाई बन और गाॅग्लस उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
वहीं ristan Thompson ऑल ब्लैक लुक में कूल दिखे। इस दौरान दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। क्लो की बेटी True की बात करें तो वह व्हाइट फ्राॅक में क्यूट दिखीं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि क्लो कार्दशियन ने साल 2017 में Tristan Thompson को डेट करना शुरु किया था। हाल ही में इस कपल के अलग होने की खबर सामने आई थी। क्लो ने Tristan पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
खबरों की मानें तो Tristan क्लो को डेट करने के साथ-साथ कई और लड़कियों को भी डेट कर थे थे। खैर अब एक बार फिर ये कपल साथ आ गया है।