main page

म्यूजियम बनाकर दिलीप कुमार-राज कपूर की विरासत को संजोएगी पाकिस्तान सरकार! पैतृक घरों की खरीद के लिए मंजूर किए 2.35 करोड़ रुपए

Updated 06 January, 2021 11:14:32 AM

इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार और दिवंगत एक्टर राज कपूर के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घरों को पाकिस्तान सरकार ने म्यूजियम में बदलने का फैसला किया। पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने इसे औपचारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। एक पंजाबी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक विशेष सहायक मुख्यमंत्री कामरान बंगश ने इस बारे में बात करते हुए कहा-''सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है ताकि प्रांत में आर्थिक गतिविधियां जारी रह सकें।

मुंबई: इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार और दिवंगत एक्टर राज कपूर के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी घरों को पाकिस्तान सरकार ने म्यूजियम में बदलने का फैसला किया। पाकिस्तान के राज्य खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने इसे औपचारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। एक पंजाबी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक विशेष सहायक मुख्यमंत्री कामरान बंगश ने इस बारे में बात करते हुए कहा-'सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है ताकि प्रांत में आर्थिक गतिविधियां जारी रह सकें।

Bollywood Tadka

यही वजह है कि खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की इन विरासत को संजोने का फैसला किया है ताकि पर्यटक इन महान कलाकारों के पुश्तैनी मकानों को देख सकें।'

Bollywood Tadka

इतना ही नहीं कामरान बंगश ने कहा कि मुख्यमंत्री महमूद खान ने दोनों ऐतिहासिक मकानों के लिए 2.35 करोड़ रुपये मंजूर किए।

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक राज कपूर के घर की कीमत 1.5 करोड़ रुपए और दिलीप कुमार के घर की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है। पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर डॉ. अब्दुल समद के मुताबिक इन घरों को म्यूजियम बनाने के काम जल्द शुरू होगा।

Bollywood Tadka

बता दें कि दिलीप कुमार और राज कपूर का जन्म पेशावर के किस्सा ख्वानी इलाके में हुआ था। इन्हीं गलियों में दोनों का बचपन गुजरा था। राजकपूर के पुश्तैनी घर को कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है।  इसका निर्माण राज कपूर के दादा दीवान बशेस्वरनाथ कपूर ने 1918-22 में करवाया था। 

: Smita Sharma

khyber pakhtunkhwagovtpurchasehousedilip kumarraj kapoormuseumBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...