बॉलीवुड में आए दिन सेलेब्स की पार्टियां होती है फिर चाहे वो लंच पार्टी हो या डिनर पार्टी। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर ग्रैंड डिनर पार्टी का आयोजन किया।
19 Apr, 2019 11:15 AMमुंबई: बॉलीवुड में आए दिन सेलेब्स की पार्टियां होती है फिर चाहे वो लंच पार्टी हो या डिनर पार्टी। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर ग्रैंड डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। लेकिन पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनीं कियारा आडवाणी।
पार्टी में कियारा बन शोल्डर ओरेंज कलर की इस ड्रेस पहने हुए बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी की और बाल खोले हुए हैं।
इस हॉट ड्रेस के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को परफैक्ट बनाया। कियारा के इस बोल्ड और स्टाइलिश लुक पर सबकी निगाहें टिक गईं। कियारा का इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने कातिलाना अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज दिए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा 17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म कलंक में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का हिस्सा बनी हैं।
हालांकि फिल्म में उनका किरदार छोटा है लेकिन ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इसके अलावा कियारा करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में भी नजर आएंगी।