बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने ग्लैम लुक से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। कियारा अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।इन दिनों ''भूल भुलैया'' के प्रमोशन में बिजी कियारा एक से बढ़कर एक लुक में अपने फैंस के दिल पर छुरियां चला रही हैं।
30 Apr, 2022 09:56 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने ग्लैम लुक से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। कियारा अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।इन दिनों 'भूल भुलैया' के प्रमोशन में बिजी कियारा एक से बढ़कर एक लुक में अपने फैंस के दिल पर छुरियां चला रही हैं।
हाल ही में कियारा जीक्यू इंडिया मोस्ट प्रभावशाली यंग इंडियंस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचकर चार चांद लगाती दिखी हैं। इवेंट में कियारा ग्रीन ट्रांसपेरेट ड्रेस में नजर आईं।
उनकी ये ड्रेस थाई हाई स्लिट भी था जिसमें वह अपनी टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं। कियारा ने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया था।
ब्लैक कार्पेट पर कियारा दिलकश अंदाज में देती नजर आ रही हैं। फैंस कियारा के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'भूल भूलैया 2' के प्रमोशन में जोरो से लगी हुई हैं। फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं।