बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह बीते शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। वहीं, अब फिल्म की बंपर ओपनिंग के बाद कियारा सातवें आसमान पर हैं।
23 Jun, 2019 02:15 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह बीते शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है।
वहीं, अब फिल्म की बंपर ओपनिंग के बाद कियारा सातवें आसमान पर हैं। इसी बीच उनको मुंबई के बांद्रा इलाके में बेहद सिंपल और कैजुअल में स्पॉट किया गया।
इस दौरान कियारा ट्रेडिशनल अवतार में कहर ढाती नजर आईं। बांद्रा इलाके में वो कुर्ता और प्लाजो के साथ शेड्स लगाए हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में हसीना के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है। उन्होंने गाड़ी के बाहर मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए।
कियारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो कबीर सिंह में कियारा के ऑपोजिट शाहिद कपूर नजर आए। फिल्म में एक्ट्रेस की सादगी ने दर्शकों को खूब पसंद किया। फिल्म ने 20.21 करोड़ की कमाई कर ली है।
कियारा ने फॆिल्म में प्रीति नाम की एक स्टूडेंट का किरदार अदा किया है। 'कबीर सिंह' तेलूगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की ऑफिशियल रीमेक है।