बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म ''कबीर सिंह'' की सक्सेस एंजॉय कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 104 करोड़ तक की कमाई कर ली है। अब हाल ही में कियारा को जूहु में स्पॉट किया गया। इस समय कियारा बिना मेकअप के नजर आई
26 Jun, 2019 02:29 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म 'कबीर सिंह' की सक्सेस एंजॉय कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 104 करोड़ तक की कमाई कर ली है। अब हाल ही में कियारा को जूहु में स्पॉट किया गया। इस समय कियारा बिना मेकअप के नजर आई। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जैगिंग के साथ ग्रे टॉप और ब्लैक टोपी पहनी हुई थी।
गाड़ी में बैठते वक्त कियारा ने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। कियारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो कबीर सिंह में कियारा के ऑपोजिट शाहिद कपूर नजर आए। फिल्म में एक्ट्रेस की सादगी ने दर्शकों को खूब पसंद किया। कियारा ने फिल्म में प्रीति नाम की एक स्टूडेंट का किरदार अदा किया है।
'कबीर सिंह' तेलूगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की ऑफिशियल रीमेक है। अगर अपकमिंग की बात करें तो कियारा जल्द ही गुड न्यूज, शेरशाह और लक्ष्मी बॉम्ब में नजर आएंगी।