main page

व्हाइट ड्रेस में कियारा आडवाणी का स्टनिंग लुक, मीडिया को यूं दिए पोज

Updated 22 December, 2019 12:02:08 PM

बी-टाउन में हर दिन कोई ना कोई अवॉर्ड शो, इवेंट और शादी होती हैं। इन पार्टीज या इवेंट में अक्सर स्टार्स के ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिलते हैं। ऐसा ही एक बार फिर एक्ट्रेसेस के स्टाइलिश लुक्स देखने को मिले बीती रात बिजनेमैन मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी पिरामल ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें कई स्टार्स

मुंबई: बी-टाउन में हर दिन कोई ना कोई अवॉर्ड शो, इवेंट और शादी होती हैं। इन पार्टीज या इवेंट में अक्सर स्टार्स के ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिलते हैं। ऐसा ही एक बार फिर एक्ट्रेसेस के स्टाइलिश लुक्स देखने को मिले बीती रात बिजनेमैन मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी पिरामल ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए।

Bollywood Tadka,kiara advani image, kiara advani photo, kiara advani pictures

बता दे कि ईशा अंबानी ने आर्किटेक्ट और इंटिरियर डिजाइनर रूशद श्रॉफ की मदद के लिए ये पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस पार्टी का मेन मोटिव स्टार्स से फंड इकट्ठा करना है। यह फंंड राजस्थान के जयसलमेर में एक गर्ल्स स्कूल के लिए मदद के लिए इकट्ठा किया जा रहा है।

Bollywood Tadka,kiara advani image, kiara advani photo, kiara advani pictures

पार्टी में कियारा आडवाणी का व्हाइट लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो कियारा व्हाइट कलर की फिलर ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। लाइट मेकअप, स्ट्रेट हेयर कियारा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

Bollywood Tadka,kiara advani image, kiara advani photo, kiara advani pictures

फुटविअर की बात करें तो एक्ट्रेस ने हील्स पेयर की थी। यहां कियारा ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। कियारा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka,kiara advani image, kiara advani photo, kiara advani pictures

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा की फिल्म 'कबीर सिंह' इसी साल रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे। इस फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। 'कबीर सिंह' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसके अलावा कियारा इन दिनों फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन में बिजी हैं।

Bollywood Tadka,kiara advani image, kiara advani photo, kiara advani pictures

फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। कियारा इस फिल्म के अलावा अक्षय के साथ 'लक्ष्मी बाॅम्ब', सूरज पंचोली संग 'इंदू की जवानी' और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह' में दिखेंगी।

: Smita Sharma

kiara advanistunning lookwhite dressisha ambani piramal partyBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...