main page

दूसरी बार दुल्हन बनेंगी किम शर्मा! बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस के साथ जल्द करेंगी कोर्ट मैरिज

Updated 07 May, 2022 03:07:23 PM

एक्ट्रेस किम शर्मा और लिएंडर पेस काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। किम और लिएंडर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इसी बीच अब खबर सामने आई है कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस किम शर्मा और लिएंडर पेस काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। किम और लिएंडर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इसी बीच अब खबर सामने आई है कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।

Bollywood Tadka
खबरों के अनुसार, किम और लिएंडर शाही वेडिंग नहीं करेंगे बल्कि बेहद सादगी से कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि अभी दोनों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। किम और लिएंडर जल्द ही फैंस को शादी की खुशखबरी दे सकते हैं। दोनों के रिश्ते को परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी है। लिएंडर और किम के पेरेंट्स ने मुंबई में मुलाकात की थी। फैंस दोनों को पति-पत्नी के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें किम की लिएंडर से ये दूसरी शादी होगी। एक्ट्रेस ने पहली शादी साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी से की थी। दोनों की लंबी नहीं चली और साल 2016 में तलाक हो गया। किम का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा था। अब किम पूर्व टेनिस खिलाड़ी को डेट कर रही है और दोनों जल्द एक होने जा रहे हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

kim sharmaleander paestie knotsoonBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...