किम्मी नागपाल (Kimmy Nagpal) भारत की एक प्रसिद्ध टिकटॉक और इंस्टाग्राम स्टार हैं। इसके साथ ही किम्मी दिल्ली की मशहूर फैशन ब्लॉगर और ट्रैवलर भी हैं। किम्मी को उनके निर्मल चुलबुले स्वभाव की वजह से उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। किम्मी नागपाल इंस्टाग्राम पर अपने फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हैं। इ
22 May, 2021 01:36 PMनई दिल्ली। किम्मी नागपाल (Kimmy Nagpal) भारत की एक प्रसिद्ध टिकटॉक और इंस्टाग्राम स्टार हैं। इसके साथ ही किम्मी दिल्ली की मशहूर फैशन ब्लॉगर और ट्रैवलर भी हैं। किम्मी को उनके निर्मल चुलबुले स्वभाव की वजह से उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। किम्मी नागपाल इंस्टाग्राम पर अपने फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हैं। इंस्ट्राग्राम पर किम्मी के लाखों में फैंस हैं, जो लगातार किम्मी को प्रोत्साहित करते रहते हैं।
किम्मी नागपाल अपने खूबसूरत लुक और अद्भुत मॉडलिंग से काफी लोकप्रिय हैं। किम्मी नागपाल टिकटॉक पर भी सक्रिय रहती थी।इसके साथ ही किम्मी एक ट्रैवल व्लॉगर हैं और वह अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं। किम्मी जयपुर की रहने वाली हैं। इनका जन्म 30 दिसम्बर 1994 को हुआ है। । इनकी राशि कर्क है। ये एक हिन्दू परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
इनके पति का नाम शिवम सिंह राणा है। किम्मी को फैशन का बचपन से बहुत क्रेज था। जिसको अब उन्होंने अपने कैरियर में उतार लिया है।किम्मी बिल्कुल एक गुड़िया यानी डॉल की तरह दिखती हैं। वे बहुत ही खूबसूरत हैं। किम्मी का वजन मात्र 52 किलो हैं और इनकी हाइट 5 फुट 4 इंच है।उनके गहरे भूरे रंग के बालों और आंखों के उनके फैंस हमेशा दीवाने रहते हैं। किम्मी की पर्सनालिटी काफी आर्कषक है।
बहुत सख्त अनुशासन, दृढ़ता और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ, किम्मी ने ब्रांडों से संपर्क किया। सहयोगियों और दोस्तों का एक नेटवर्क बनाया।जिसकी वजह से उन्हें अपने इंस्टाग्राम पेज पर NewU, Craftsvilla, Yoins, Daniel Wellington आदि जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों को बढ़ावा देने में मदद मिली।अपने इस हूनर को किम्मी दूसरे को भी सिखाती हैं। वे लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। किम्मी के अच्छे व्यक्तित्व के लिए वे बहुत पसंद की जाती हैं। किम्मी का लक्ष्य दुनिया की यात्रा करना, संस्कृतियों के बारे में जानना है।