रोमांस के किंग शाहरुख खान के घर खुशियों का ओवरडोज हुआ है। एक तो शाहरुख का बर्थडे और ऊपर से आर्यन खान भी मन्नत वापस आ गए हैं। 2 नवंबर को अपना 56 वांबर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख का घर खूब सजाया गया है। शाहरुख खान के घर मन्नत को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। पूरा घर लाइट्स से सजाया गया है। मन्नत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस साल शाहरुख के बर्थडे के साथ दीवाली का सेलिब्रेशन भी होने वाला है। घर की हर मंजिल पर लगी टिमटिमाती टाइट से घर जगमगा रहा है।
02 Nov, 2021 09:24 AMमुंबई: रोमांस के किंग शाहरुख खान के घर खुशियों का ओवरडोज हुआ है। एक तो शाहरुख का बर्थडे और ऊपर से आर्यन खान भी मन्नत वापस आ गए हैं। 2 नवंबर को अपना 56 वांबर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में शाहरुख का घर खूब सजाया गया है।
शाहरुख खान के घर मन्नत को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। पूरा घर लाइट्स से सजाया गया है।
मन्नत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस साल शाहरुख के बर्थडे के साथ दीवाली का सेलिब्रेशन भी होने वाला है। घर की हर मंजिल पर लगी टिमटिमाती टाइट से घर जगमगा रहा है।
किंग खान के घर पहुंचे गिफ्ट्स
भले ही शाहरुख का बर्थडे आज है लेकिन इसका सेलिब्रेशन सोमवार रात से ही शुरु हो गया। शाहरुख खान के बर्थडे से पहले ही उनके घर गिफ्ट्स आना शुरू हो गए थे। शाहरुख के घर गिफ्ट, केक, फ्लावर आना शुरू हो गए हैं जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान को एक स्पेशल नोट के साथ गिफ्ट और फूलों का गुलदस्ता भेजा।
फिल्म निर्माता और टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने भी सोमवार को मन्नत को गिफ्ट हैम्पर्स भेजे।इससे पहले सोमवार शाम मन्नत को सुंदर और रंग-बिरंगे फूलों का एक और गुलदस्ता शाहरुख के लिए भेजा गया।
बता दें शाहरुख खान के लिए बीता महीना बहुत मुश्किल बीता है. शाहरुख के बेटे आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर रेड डालकर एनसीबी ने आर्यन को गिरफ्तार किया था। आर्यन बीते कई दिनों से आर्थर रोड जेल में थे। बीते हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आर्यन जेल से बाहर आ गए हैं। 30 अक्टूबर की सुबह आर्यन जेल से बाहर आ गए हैं।
शाहरुख खान हर साल अपना जन्मदिन और दीवाली धूमधाम से मनाते हैं लेकिन इस साल उन्होंने अपने जन्मदिन, दिवाली और आर्यन के बर्थडे को बहुत ही शांति से मनाने का फैसला लिया है। उम्मीद है कि वह अपने बर्थडे पर फैंस से मिलने के लिए बालकनी में भी आएंगे। वह इस मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए शुक्रिया कहेंगे।