एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर पिछले साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। पहले से एक्ट्रेस काफी ठीक हो चुकी है लेकिन अभी भी किरण का इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने काम पर वापसी कर ली है। किरण बहुत जल्द शो ''इंडियाज गॉट टैलेंट'' के नए सीजन में नजर आएंगी। किरण इस शो में शिल्पा शेट्टी और बादशाह संग जज करेंगी। एक्ट्रेस पहली बार दोनों के साथ शो को जज करेंगी। किरण ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में शिल्पा ने शो का एक वीडियो शेयर किया है।
25 Nov, 2021 04:45 PMमुंबई. एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर पिछले साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। पहले से एक्ट्रेस काफी ठीक हो चुकी है लेकिन अभी भी किरण का इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने काम पर वापसी कर ली है। किरण बहुत जल्द शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के नए सीजन में नजर आएंगी। किरण इस शो में शिल्पा शेट्टी और बादशाह संग जज करेंगी। एक्ट्रेस पहली बार दोनों के साथ शो को जज करेंगी। किरण ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में शिल्पा ने शो का एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में किरण कलरफुल साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हेवी ज्वैलरी पहनी हुई है। एक्ट्रेस फेस शील्ड लगा कर चेयर पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। शिल्पा पहले किरण और फिर बादशाह संग मस्ती करती दिख रही हैं। शिल्पा किरण के गले में हैवी जूलरी देख कहती हैं, "मैं तो यहां इनकी जूलरी देखने के लिए आती हूं।" शिल्पा आगे कहती है, "मैं तो कहती हूं गोद ले लो मुझे सिकंदर थोड़ी पहनेगा ये। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- बीटीएस ऑन आईजीटी। फर्स्ट डे, फर्स्ट शो किरण खेर और बादशाह के साथ। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें किरण इन दिनों परिवार के साथ मुंबई में है। पति अनुपम खेर उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। किरण ने अनुपम से दूसरी शादी की है। एक्ट्रेस ने पहली शादी गौतम बेरी से कि थी, जो एक बिजनेस मैन हैं। अनुपम किरण को बहुत चाहते थे इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक देकर 1985 में किरण से शादी कर ली थी।