main page

नामकरण: किश्वर मर्चेंट ने 'निर्वैर' रखा बेटे का नाम,वीडियो शेयर कर दिखाई 4 दिन के लाडले की परिवार संग बिताए हसीन पलों की जर्नी

Updated 02 September, 2021 10:09:21 AM

टीवी कपल और बिग बॉस फेम किश्वर मर्चेंट और सुयश राय हाल ही में एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बनें। किश्वर और सुयश जन्माष्टमी के दिन अपने बच्चे को घर लेकर आए। कपल ने अब अपने लाडले का नामकरण कर दिया है।  किश्वर और सुयश ने खूबसूरत वीडियो शेयर कर न्यूबोर्न बेबी के नाम का खुलासा किया। शेयर किए इस वीडियो में कपल ने  4 दिन के लाडले की परिवार संग बिताए हसीन पलों की जर्नी दिखाईं है।

मुंबई: टीवी कपल और बिग बॉस फेम किश्वर मर्चेंट और सुयश राय हाल ही में एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बनें। किश्वर और सुयश जन्माष्टमी के दिन अपने बच्चे को घर लेकर आए। कपल ने अब अपने लाडले का नामकरण कर दिया है।  किश्वर और सुयश ने खूबसूरत वीडियो शेयर कर न्यूबोर्न बेबी के नाम का खुलासा किया। शेयर किए इस वीडियो में कपल ने  4 दिन के लाडले की परिवार संग बिताए हसीन पलों की जर्नी दिखाईं है।

Bollywood Tadka

वीडियो के बैकग्राउंड में जपजी साहह का पाठ सुनाई दे रहा है जिसे खुद सुयश गा रहे हैं। कपल ने अपने बेटे का नाम निर्वैर’ रखा गया है।

Bollywood Tadka

इस नाम का अर्थ है-'जिसका कोई दुश्मन नहीं।' वीडियो में देखा जा सकता है कि किश्वर मर्चेंट और सुयश बेबी निर्वैर को अपनी गोद में लिए खिला रहे हैं। 

Bollywood Tadka

उनके पैरेंट्स भी निर्वैर के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर किश्वर ने लिखा-'निर्भाऊ मां का ‘निर्वैर’ बेटा। हैलो वर्ल्ड.. मिलिए निर्वैर राय से।” इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाई है।'

Bollywood Tadka

वहीं सुयश राय  ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'हैलो वर्ल्ड… मिलिए निर्वैर राय से। मैं बार-बार कह रहा हूं कि यह सबसे खूबसूरत अहसास है जिसे हमने अभी अनुभव किया है। मैं इसे और भी खास बनाने के लिए हमारे परिवारों और इस लिल एंजल को हमें देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद देता हूं।'

Bollywood Tadka

किश्वर मर्चेंट ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। जून महीने में ही किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की रस्म हुई थी। 27 अगस्त को किश्वर ने निर्वैर को जन्म दिया था। जन्माष्टमी पर किश्वर बेटे को लेकर आईं थी। घर में बेबी के साथ आने पर उनकी आरती हुई। उनके और बेबी के लिए घर को खूबसूरती के साथ सजाया गया था।

 

 

बता दें कि किश्वर और सुयश ने 2016 में शादी की थी। दोनों एक्टर हैं और इनकी पहली मुलाकात भी शूटिंग सेट पर ही हुई थी। दोनों की उम्रमें 8 साल का फासला है लेकिन रिश्ते के बीच कभी भी ये फासला नहीं आया और दोनों शादीशुदा जिंदगी के साढ़े 4 साल पूरे कर चुके हैं।  


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Kishwer MerchantSuyyash RaisonNirvairvideoLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...