main page

किश्वर मर्चेंट का कंगना से सवाल-'बिना मास्क कैसे घूम रही है',यूजर्स बोले- 'वायरस अपने साथी पर हमला नहीं करता'

Updated 10 March, 2021 01:56:06 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान फ्लोरल साड़ी पहने नजर आईं।एक तरफ जहां उनके इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं वह अपनी एक गलती से लोगों के निशाने पर हैं। दरअसल, कंगना को मुंबई एयरपोर्ट पर बिना मास्क लगाए स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं, वह पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं थीं और जमकर पोज भी दिए। ऐसे में बेबाक बयानों से लोगों पर निशाना साधने वाली कंगना खुद किसी का निशाना बन गईं हैं। कंगना पर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्य

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान फ्लोरल साड़ी पहने नजर आईं।एक तरफ जहां उनके इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं वह अपनी एक गलती से लोगों के निशाने पर हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, कंगना को मुंबई एयरपोर्ट पर बिना मास्क लगाए स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं, वह पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं थीं और जमकर पोज भी दिए। ऐसे में बेबाक बयानों से लोगों पर निशाना साधने वाली कंगना खुद किसी का निशाना बन गईं हैं।

Bollywood Tadka

कंगना पर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या कोविड के सख्त नियम इनके लिए लागू नहीं होते हैं।

 

Bollywood Tadka

 

किश्वर ने वायरल हो रही वीडियो के नीचे कमेंट कर लिखा- 'यह महिला कभी कैसे मास्क क्यों नहीं पहनती है और हर जगह बिना मास्क के ही घूमती नजर आती हैं। इसपर कई लोगों ने किश्वर का समर्थन किया और इसी तरह के सवालों की झड़ी लगा दी।'

 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा-'क्या कोरोना गाइडलाइंस सिर्फ आम जनता के लिए हैं? ' एक यूजर कमेंट कर लिखा-'जुहू में बिना मास्क लगाए मुझसे फाइन लिया गया था, इन्हें कोई कुछ नहीं बोलता है क्या।' Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- 'वायरस अपने साथी वायरल पर हमला नहीं करता' 

 

Content Writer: Smita Sharma

Kishwer MerchanttSlamsKangana Ranautnot wearing maskAirportBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...