main page

जन्माष्टमी पर बेटे संग हाॅस्पिटल से घर लौटीं किश्वर मर्चेंट, चार दिन के लाडले को कान्हा बना कर शेयर की ये तस्वीर

Updated 31 August, 2021 11:09:20 AM

टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर 27 अगस्त बच्चे की किलकारी गूंजी। किश्वर मर्चेंट ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। कपल शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बना ऐसे में इस नन्हें मेहमार के घर आने की खुशी दोनों के चेहरे पर देखने को मिली। वहीं अब डिलीवरी के लगभग 4 दिन बाद किश्वर घर लौट आईं। इस दौरान का वीडियो किश्वर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमेंकिश्वर मर्चेंट और उनके बेबी बाॅय का घर में वेलकम किया जा रहा है।

मुंबई: टीवी कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर 27 अगस्त बच्चे की किलकारी गूंजी। किश्वर मर्चेंट ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। कपल शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बना ऐसे में इस नन्हें मेहमार के घर आने की खुशी दोनों के चेहरे पर देखने को मिली। वहीं अब डिलीवरी के लगभग 4 दिन बाद किश्वर घर लौट आईं। इस दौरान का वीडियो किश्वर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमेंकिश्वर मर्चेंट और उनके बेबी बाॅय का घर में वेलकम किया जा रहा है।

Bollywood Tadka

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किश्वर अपने बेटे को गोद में उठाए घर के द्वार पर खड़ी हैं। वहीं सुयश राउनके पीछे खड़े होकर उनका वीडियो बना रहे हैं। किश्वर और उनके बेबी बाॅयकी वेलकम पूजा हो रही है।

उस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश दिखाई देती हैं। पूजा के बाद किश्वर अपने बेटे को उनके कमरे में ले जाती हैं, जिसे बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया होता है।

Bollywood Tadka

चार दिन के लाडले को बनाया कान्हा

किश्वर मर्चेंट जन्माष्टमी पर न्यूबाॅर्न बेबी संग घर लौटीं ऐसे में इस खास दिन उन्होंने अपने लाडले को कान्हा बनाया।

Bollywood Tadka

इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीर में किश्वर मर्चेंट का 4 दिन का बेटा अपने झूले में सोए दिख रहा है।

Bollywood Tadka

उनके सिर पर मुकुट और हाथ के पास बांसूरी पड़ी है। हालांकि बेबी के चेहरे पर इमोजी लगाई गई है ताकि उसका चेहरा किसी को दिखाई न दे। कपल के लाडले की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

सुयश ने जून महीने में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ गोद भराई की रस्म का आयोजन किया था। जहां कई सेलेब्स अपने नन्हे-मुन्नों के खुशनुमा पलों को दुनिया के साथ शेयर करना पसंद करते हैं, वहीं किश्वर और सुयश ने अपने बच्चे को लगभग 40 दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है।

Bollywood Tadka

किश्वर और सुयश पहले कपल 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे. किश्वर ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था और उसके 6 साल बाद शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की उम्र में 8 साल का फासला है लेकिन रिश्ते के बीच कभी भी ये फासला नहीं आया।


 

Content Writer: Smita Sharma

Kishwer MerchantSpecial Welcomenew born babyJanmashtamiKanhaSuyyash RaiPicturesSukishkababyLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...