main page

Athiya और KL Rahul की शादी आज, बेहद खास है दुल्हा-दुल्हन की वेडिंग आउटफिट

Updated 23 January, 2023 12:00:17 PM

बेहद खास है के एल राहुल और आथिया की वेडिंग आउटफिट।

नई दिल्ली। सुनील शेट्टी (suniel shetty) की लाडली बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) आज अपने बाबुल का अंगना छोड़ चलेगी। क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) और आथिया आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। पिछले लंबे समये से दोनों की शादी के चर्चे जोरों-शोरों पर हैं। वहीं आज वह दिन आ गया है, जब दुल्हे राजा राहुल अपनी दुल्हनिया को ले जाएंगे। 

 

बेहद खास है दुल्हा-दुल्हन की वेडिंग आउटफिट
कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हो रही है। वहीं बीती रात दोनों की संगीत सेरेमनी थी। वहीं फैंस भी दोनों की वेडिंग से जुड़ी एक भी खबर मिस नहीं करना चाहते हैं। इसी बीच दुल्हा-दुल्हन के आउटफिट (kl rahul and athiya shetty wedding outfit) का खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल अपनी शादी में व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस में नजर आने वाले हैं। दोनों की इस खूबसूरत आउटफिट को बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया है। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

 

लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा कपल
बता दें कि आथिया और केएल राहुल करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर भी राहुल और आथिया एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। 

Content Editor: Sonali Sinha

KL RahulAthiya Shettykl rahul and athiya shetty wedding outfitkl rahul and athiya shetty marriage photobollywood news

loading...