main page

KBC 11: बिग-बी की पहली सैलरी सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग, शो में किया खुलासा

Updated 21 August, 2019 01:32:31 PM

हुआ कुछ यूँ कि एक कंटेस्टेंट से विक्टोरिया मेमोरियल का स्थान पूछा गया। उसके सही जवाब (कोलकाता) देने के बाद , बच्चन ने इस रहस्य को दर्शकों के साथ शेयर किया।

बॉलीवुड तड़का टीम। कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 11 शुरू हो चुका है। शो शुरू होते ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने ऐसी बात बताई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से कोलकाता के बारे में सवाल पूछा गया जिस पर बिग बी ने अपना स्ट्रगल टाइम याद करते हुए कोलकाता से जुडी अपनी यादें शेयर कीं। आपको बता दें अमिताभ बच्चन ने मुंबई आने से पहले कोलकाता से प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत की थी। 

Bollywood Tadka

दरअसल, हुआ कुछ यूँ कि एक कंटेस्टेंट से विक्टोरिया मेमोरियल का स्थान पूछा गया। उसके सही जवाब (कोलकाता) देने के बाद , बच्चन ने इस रहस्य को दर्शकों के साथ शेयर किया।

Bollywood Tadka

उन दिनों को याद करते हुए, बिग बी ने कहा कि कोलकाता में मैनेजिंग एक्सिक्यूटिव के रूप में उनकी पहली नौकरी से उन्हें रु 500 वेतन मिला। मुंबई जाने से पहले उन्होंने 7-8 साल वहां काम किया। बाद में जो हुआ वो इतिहास है।

Bollywood Tadka

साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति की रिलीज के बाद से बिग-बी इसके साथ जुड़े हुए हैं। इसका दूसरा सीजन चार साल के लम्बे गैप के बाद आया। तीसरे सीज़न के लिए, स्टार टीवी ने शाहरुख़ खान को होस्ट के रूप में लिया, लेकिन शो की टीआरपी और रेटिंग्स में काफी गिरावट आई, जिससे बच्चन की चौथे सीज़न में वापसी हुई।

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

Kaun Banega Carorepati 11KBC 11Amitabh BachchanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment news

loading...