main page

शुरू हुई सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां! जाने कहां सिलेक्ट की है कपल ने वेडिंग लोकेशन

Updated 03 November, 2022 01:01:55 PM

बॉलीवुड के गलियारों में स्टार्स के अफेयर के खूब चर्चे रहते हैं। इन्ही में एक हैं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, जो अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन इन दिनों दोनों की शादी की चर्चे होने लगे हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी रचाएंगे और अब वे शादी के लिए लोकेशन देख रहे हैं।

मुंबई. बॉलीवुड के गलियारों में स्टार्स के अफेयर के खूब चर्चे रहते हैं। इन्ही में एक हैं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, जो अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन इन दिनों दोनों की शादी की चर्चे होने लगे हैं। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी रचाएंगे और अब वे शादी के लिए लोकेशन देख रहे हैं। 


एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के करीबी सूत्रों ने दोनों की शादी का यह बड़ा अपडेट शेयर किया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक महीने से अपनी शादी की लोकेशन ढूंढ रहे हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ और कियारा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सात फेरे लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें वहां पर एक लग्जरी प्रॉपर्टी की तलाश है। चंडीगढ़ में 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा और रिजॉर्ट' को शादी के लिए देखा जा रहा है। गौरतलब है, जिस जगह को सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए देखा जा रहा है, वहीं पर राजकुमार राव और पत्रलेखा की भी शादी हुई थी।

 

सूत्रों ने यह भी बताया कि, 'ऐसा भी कहा जा रहा है कि पहले दोनों गोवा में शादी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन सिद्धार्थ का बड़ा पंजाबी परिवार है और इस वजह से फिर उन्होंने गोवा का आइडिया ड्रॉप कर दिया।' 

 

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ जब हाल ही में कॉफी विद करण में पहुंचे थे तो दोनों से शादी को लेकर सवाल पूछा था। दोनों ने इस दौरान साफ तो नहीं कहा, लेकिन हिंट दी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी दौरान यह भी हिंट मिली की दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं।  

 


वर्कफ्रंट पर, सिद्धार्थ और कियारा फिल्म शेरशाह में साथ में एक साथ काम कर चुके हैं, जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसी फिल्म के बाद दोनों का रिलेशन और स्ट्रॉन्ग हुआ। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है और दोनो साथ में कई बार वेकेशन पर भी गए हैं। 

Content Writer: suman prajapati

Sidharth MalhotraKiara Advaniselectedwedding locationBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...