मुंबई में बुधवार रात क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। इंवेट में बॉलीवुड सितारों ने बेहद स्टनिंग लुक में शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और श्वेता त्रिपाठी का साड़ी लुक बेहद कमाल का लग रहा था। दोनों हसीनाएं शो में अपने लुक से जलवा बिखेरती नजर आईं।
12 Dec, 2019 01:54 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई में बुधवार रात 'क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड' शो का आयोजन किया गया। इंवेट में बॉलीवुड सितारों ने बेहद स्टनिंग लुक में शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और श्वेता त्रिपाठी का साड़ी लुक बेहद कमाल का लग रहा था। दोनों हसीनाएं शो में अपने लुक से जलवा बिखेरती नजर आईं।
लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस कोंकणा सेन का ब्लू कलर की साड़ी में गॉर्जियस लुक देखने को मिल रहा है।
साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग एयररिंग्स पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
दूसरी ओर श्वेता त्रिपाठी का लुक भी कहर ढा रहा है। इस दौरान श्वेता रेड कलर के ब्लाउज और लाइट ब्लू कलर की नेट की साडी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
लुक को कैरी करते हुए श्वेता मिनिमल मेकअप, स्टाइलिश बन में परफेक्ट लग रही हैं।
इस तरह दोनों हसीनाओं का साड़ी लुक देखते ही बन रहा है।