एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने शुक्रवार को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने घर पर ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की। बर्थडे पार्टी पर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। एक्ट्रेस की क्लोज फ्रैंड्ज भी पार्टी में ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। तो चलिए डालते हैं एक नजर पार्टी में पहुंचे स्टार्स के लुक पर
01 Feb, 2020 12:06 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने शुक्रवार को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने घर पर ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की। बर्थडे पार्टी पर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। एक्ट्रेस की क्लोज फ्रैंड्ज भी पार्टी में ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। तो चलिए डालते हैं एक नजर पार्टी में पहुंचे स्टार्स के लुक पर...
अमृता की बेहद क्लोज फ्रैंड और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पार्टी में दिलकश अंदाज में पहुंची। इस दौरान करिश्मा ब्लैक एंड व्हाइट डॉट्स ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं।
वहीं करिश्मा की सिस्टर करीना कपूर पार्टी में स्टनिंग नजर आईं। करीना ने पार्टी के लिए ब्राउन आउटफिट का चुनाव किया।
एक्ट्रेस और अमृता की सिस्टर मलाइका अरोड़ा का पार्टी में बेहद गॉर्जियस लुक देखने को मिला। मलाइका सिल्वर वन पीस में बोल्ड नजर आईं।
मलाइका के बॉयफ्रैंड और एक्टर अर्जुन कपूर भी अमृता की पार्टी अटैंड करने वहां पहुंचे।
डियाना पांडे और महीप कपूर पार्टी में जबरदस्त अंदाज में पोज देती नजर आईं।
एक्टर संजय कपूर का भी इस दौरान परफेक्ट अंदाज देखने को मिला।
चंकी पांडे वाइफ भावना पांडे के साथ पार्टी में शामिल हुए।
इसके अलावा और भी कई स्टार्स का पार्टी में जमावड़ा देखने को मिला।