बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर जानी जाती हैं। वेस्टर्न हो या इंडियन दोनों ही तरह के लुक में कृति बिंदास दिखती हैं। वे डिफरेंट कलर्स, डिजाइन्स और ट्रेंड को फॉलो करती हैं।
26 Jul, 2019 01:31 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर जानी जाती हैं। वेस्टर्न हो या इंडियन दोनों ही तरह के लुक में कृति बिंदास दिखती हैं। वे डिफरेंट कलर्स, डिजाइन्स और ट्रेंड को फॉलो करती हैं। बीते दिन दिल्ली में चल रहे इंडिया काउंटर फैशन वीक मे कृति ने हिस्सा लिया।
यहां पर कृति श्यामलाल और भूमिका के शानदार आउटफिट में हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आई। गोल्डन कलर के लहंगे में कृति बला की खूबसूरत दिख रही हैं।
इसके साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा था। ट्रेडिशनल ज्वैलरी के साथ मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं। तस्वीरों में उनकी खूबसूरत देखते ही बन रही है।
रैंप पर उतरते ही उन्होंने हुस्न के जलवे बिखेरे। इस दौरान कृति पूरे जोश के साथ रैंप पर चलती नजर आईं।
उनका कॉन्फिडेंस काबिल-ए-तारीफ है। कृति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' आज रिलीज हुई है। इस फिल्म मे उनके साथ पंजाबी सिंगर 'दिलजीत दोसांझ' नजर अहम किरदार में हैं। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म पानीपत में नजर आएंगी।