बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों फ्रेंड्स संग मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में कृति बीच किनारे ब्लैक कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेत पर 22 लिखा है।
18 Jun, 2019 09:55 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों फ्रेंड्स संग मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में कृति बीच किनारे ब्लैक कलर की मोनोकनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेत पर 22 लिखा है।
दरअसल, इस तस्वीर के जरिए कृति फैंस को यह बता रही है कि उनके इंस्टा पर 22 मिलियन (2.2 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं।
इसके अलावा कृति ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में कृति ब्लैक स्पैगिटी टाॅप और डेनिम शार्ट्स में हाॅट लग रही हैं।
कृति इस दौरान साइकलिंग करती भी नजर आईं। तस्वीरों में कृति काफी मस्ती करती दिख रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि कृति सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।
काम की बात करें तो कृति ने अपने करियर की शुरुआत सब्बीर खान की फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्राॅफ थे। अब वह फिल्म इंडस्ट्री और अपने फैंस के बीच खास जगह बना चुकी हैं।
उन्होंने 'दिलवाले', 'राब्ता', 'बरेली की बर्फी' जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं। कृति की फिल्म 'लुका-छिपी' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं अब कृति 'अर्जुन पटियाला', 'हाउसफुल 4', और 'पानीपत' में भी नजर आएंगी।