बॉलीवुड स्टार्स को अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा ट्रोल किया जाता है। आए दिन सोशल मीडिया यूजर किसी ना किसी सेलेब्रिटीज से नाराज होकर उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी हुआ। दरअसल,कृति अपनी टीम के साथ जाम्बिया में हॉलिडे मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें कृति ने सोशल साइट पर शेयर की। कृति ने जाम्बिया नेशनल पार्क से भी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
06 Jul, 2019 04:57 PMमुंबई: बॉलीवुड स्टार्स को अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा ट्रोल किया जाता है। आए दिन सोशल मीडिया यूजर किसी ना किसी सेलेब्रिटीज से नाराज होकर उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी हुआ। दरअसल,कृति अपनी टीम के साथ जाम्बिया में हॉलिडे मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें कृति ने सोशल साइट पर शेयर की। कृति ने जाम्बिया नेशनल पार्क से भी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
तस्वीर में कृति एक चीते के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। कृति ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया-'He wanted a selfie!! Couldn’t say no..#Zambia।' जहां स्टार्स को कृति की ये त्सवीरें पसंद आईं। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया और उनकी तस्वीर पर कमेंट्स किए।
कई यूजर्स ने दावा किया कि तस्वीर के लिए चीते को ड्रग दिया गया है। एक यूजर ने लिखा-'ये गलत है। ये ना आपका पालतू जानवर है और आपका एंटरटेनर।
इस तरह की चीजें करना बंद करें। खूबसूरत वाइल्डलाइफ की इज्जत करें।'एक यूजर ने कृति को ट्रोल करते हुए लिखा-'क्या तुम्हें अंदाजा है, इन जानवरों को ड्रग दिया गया है।'
अन्य यूजर ने लिखा-'ये देखकर दुख होता है कि जानवरों को लोग अपना पालतू जानवर समझकर उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं।' एक यूजर ने लिखा-'ये बिल्कुल ठीक नहीं है।
आप जानवरों के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए एक्साइटेड होंगी. लेकिन ये बहुत गलत है। एक सेलेब्रिटी होने के तौर पर आपको इन चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ये देखकर लोग जानवरों को पालतू बनाकर पैसे कमाएंगे।'
कृति की सफाई
इस पूरे मामले पर कृति ने सफाई देते हुए कहा- 'चीते को किसी भी तरह को कोई ड्रग नहीं दिया गया है। वो यहीं बड़े हुए हैं। ये नेशनल पार्क है, उनका नेचुरल एनवायरनमेंट, जहां वो रहते हैं। वो इस नेशनल पार्क में अपने नेचुरल एनवायरनमेंट में बिलकुल सुरक्षित हैं।' बता दें कि कृति ने अब ये तस्वीरें सोशल साइट से डिलीट कर दी हैं। काम की बात करें तो कृति जल्द ही फिल्म अर्जुन पटियाला में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में कृति के साथ दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का ट्रेलर आउट हो चुका है। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा कृति पानीपत और हाउसफुल 4 में नजर आएंगी।