फिल्म क्रिटिक केआरके यानि कमाल आर खान अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। केआरके बॉलीवुड और स्टार्स पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और सभी की फिल्मों पर कटाक्ष करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर केआरके ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
05 Jul, 2022 09:17 AMमुंबई. फिल्म क्रिटिक केआरके यानि कमाल आर खान अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। केआरके बॉलीवुड और स्टार्स पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और सभी की फिल्मों पर कटाक्ष करते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर केआरके ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
केआरके ने ट्वीट करके लिखा- दोस्तों अगर मैं बॉलीवुड को बंद कराने में कामयाब हो गया तो, आप लोग मेरा मंदिर बनवाओगे न? केआरके का ये ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
बता दें बीते दिनों केआरके ने अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' को लेकर भी ट्वीट कमेंट किया था। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद केआरके ने कमेंट किया था। केआरके ने लिखा- 'पूरी दुनिया में लोग रक्षाबंधन के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं...ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है।'